Tuesday, February 28, 2012

अग्नि पीड़ितों को अनुभूति ने बांटी सहायता

पटियाली


 बीती 19 फरवरी को कटरी क्षेत्र के ग्राम नैथरा में हुये भीषण अग्निकांड के पीड़ितों पर अनुभूति सेवा समिति के सदस्यों ने मरहम लगाया। समिति की अध्यक्षा किरन यादव की ओर से प्रत्येक अग्नि पीड़ित को खाद्य सामग्री के बैग वितरित कराए गए।
समिति की अध्यक्षा किरन यादव ने कंचन सिंह की दोनों पुत्रियों रजनी व ऊषा की शादी के लिए दहेज उपलब्ध कराया। अग्निकांड में कंचन सिंह का मकान भी जलकर राख हो गया था। जिसमें दोनों बेटियों की शादी का दहेज का सामान व एक ट्रैक्टर भी अग्निकांड की भेंट चढ़ गया था। समिति ने रजनी और ऊषा की शादी के लिये दहेज और खाने पीने की अन्य सामग्रियां भी उपलब्ध कराईं