Monday, June 09, 2014

तिलक नगला

29th May 2014

सिद्धार्थ ने वादा किया था कि वो 30 मई को आएंगे और सिढ़पुरा में अनुभूति जो एक जगह बना रही है उसे अंतिम रूप देंगे।  हम लोग इस प्रत्याशा में 29 को ही पटियाली पहुँच गए।  प्रभात भाई न आ सके क्योंकि शिमला से लेट लौटे।  सुधीर भाई लखनऊ में अपनी व्यस्तताओं के चलते आने के स्थिति में नहीं थे।

मोहित का साथ मिला।  फ़िरोज़ाबाद में आदरणीय बालकृष्ण गुप्ताजी के दर्शन का लाभ मिला।  शायद तीन साल बाद दोबारा उनसे भेंट हुयी।  गोमती एक्सप्रेस से धर्मेन्द्र सचान  फ़िरोज़ाबाद उतरे सो उन्हें लेकर आगे की यात्रा हुयी।  गोमती अब दो- दो घंटे लेट चलती है, एक ज़माना था गोमती कभी लेट नहीं होती थी।

पटियाली में  साजिद भाई से मुलाक़ात के बाद हम गंजडुंडवारा पहुंचे जहाँ मनीष भाई संजय भाई और अनिल भाई से भेंट हुई।  मनीष भाई कितने प्यार से अपनी गाय की सेवा करते हैं वह देखते ही बनता है।  हर विषय पर उनकी सोच आपको प्रभावित करती है।

रात्रि विश्राम गंगा पार कटरी में नगला तिलक में करने का निर्णय हुआ।  श्याम सिंह मास्साब के यहाँ हम लोगों ने डेरा डाला।  गाँव के लोगों से देर रात तक खूब बातें हुईं।  बिजली की समस्या की बात उठी. शिक्षा पर भी चर्चा हुयी।  बहुत से लोग जो एक दूसरे  के द्धार नहीं जाते साथ बैठे और सामूहिक समस्याओं पर खुल कर बोले।  किसी दिन नए रास्ते बनेंगे और रोशनी यहाँ सही मायनों में आएगी।

सुबह वापस गंजडुंडवारा एक और यात्रा के लिए।


टीम अनुभूति 

Tuesday, May 06, 2014

The eye camp at Kadarganj

Wednesday, April 02, 2014

ब्रह्मपुर बिस्तोली

संजय भाई का गाँव है ये।  लेकिन यहाँ के लोग अब उन्हें गंजडुंडवारा का मानते हैं। देर शाम जब अँधेरा हो चला था हम ( संजय भाई, मनीष भाई, अनिल भाई और सिद्धार्थ मेनन ) ब्रह्मपुर बिस्तोली पहुँचे। गंज ब्लॉक की गजौरा ग्राम पंचायत का हिस्सा है ये।

रास्ता बन रहा है , इसे संयोग ही मानें कि हर तरफ हर साल रास्ते बनते  हैं लेकिन फिर भी कोई रास्ता चलने लायक नहीं मिलता। धूल के बादलों को चीरते हुए और खुद कुछ धुल उड़ाते हुए जब हम गाँव पहुंचे तो चारों ओर अँधेरा था।  बताया गया बिजली नौ बजे आएगी।  

गाँव के अंदर की सड़क का काफी हिस्सा कीचड से भरा था।  पता चला कि पंचायत से एक सफाई कर्मी की नियुक्ति हुयी थी लेकिन वो सज्जन कानपुर के रहने वाले हैं सो केवल एक बार join करने आये थे उसके बाद लौटे नहीं।  जागरूक लोगों ने कहा कि बिना प्रधानजी की सहमति के उसकी salary निकल नहीं सकती।  प्रधान जी ने फ़रमाया कि कानपुर के पंडितजी थे यहाँ कहाँ नाली साफ़ करने आयेंगे। अब इस पर क्या टिप्पणी हो सकती है।  सरकार और समाज के बीच, गाँव कीचड़ और बदबू से दो चार, इसे अपनी नियति मान चुप चाप बैठा है। 

जब काफी लोग जमा हो गए तो शिक्षा के गिरते स्तर पर सबने अफ़सोस जताया। कहा कॉलेज नहीं नक़ल की दुकानें चल रही हैं।  गंज के पी. जी. कालेज में strength 500 रह गयी है जो कि पहले 3000 के करीब होती थी क्योंकि वहाँ नक़ल नहीं होती। किस तरह Mid Day Meal Scheme अध्यापकों का फोकस बन कर रह गयी है यह तथ्य भी सामने आया।  शिक्षक साथियों ने बताया कि हर review का फोकस MDM है न कि शिक्षा।  बच्चे भी खाना खाने आते हैं पढ़ने नहीं।  It was also revealed that only rice and daal is usually served and the nutritional quality of the food served is extremely poor.

एक विशिष्ट समस्या जो सामने आयी वो थी गाँव वालों का अपनी गायों को Non Lactation period में आवारा छोड़ देना  जिस से कि फसलों को बहुत नुक्सान हो रहा है।  This is bizarre. They have created the problem, they know the solution and yet they want someone to intervene and solve it for them.

The stay was made more than comfortable by Sanjay Bhai. The breeze was good and the Odomos helped us overcome the mosquitoes.We had a sound(ful) sleep with the loud snoring of Manish and Sanjay Bhai.
Bye till we wake up again and halt at the next village.

Team Anubhuti

Thursday, February 27, 2014

Eye Check up Camp

Team Anubhuti is happy to announce a Free Eye Check up Camp in association with Mahavir International on 23 March 2014 in Patiali area. Exact venue will be decided in due course.

Wednesday, February 12, 2014

Sunday, December 22, 2013

पुलिस भर्ती

उत्तर प्रदेश में युवाओं के मन में यह बैठ गया है कि हर नौकरी जुगाड़ से ही लगती है. इसका परिणाम यह हुआ है कि बच्चे पढ़ने के लिए तैयार ही नहीं हैं. उनकी जुबां पर यही रहता है कि खर्चा पानी हम कर देंगे आप तो जुगाड़ लगवा दो।  इस मनः स्थिति से लड़ने के लिए पिछले कुछ महीनों अनुभूति टीम ने लगातार परिश्रम किया है। 

जब उत्तर प्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल भर्ती की घोषणा हुयी तो अनुभूति ने क्षेत्र के छात्र छात्राओं के लिए निःशुल्क  कोचिंग चलाने का निर्णय लिया।  करीब 150 छात्र छात्रायें स्क्रीनिंग परीक्षा में बैठे। कुछ बच्चे बहुत कमज़ोर थे लेकिन यह सोच कर कि अच्छे बच्चों को प्रशिक्षण से ज़यादा इन बच्चों को ज़रूरत है हमने सभी को इस कोचिंग में शामिल किया।  

ब्रजेश ढिल्लन और उनके साथियों ने इस पूरी प्रक्रिया में जी तोड़ मेंहनत की है. साजिद भाई ने हमेशा की तरह इसे एंकर किया है।  कुछ समय तो क्लासेज खुले मैदान में भी चलानी पड़ीं। एक बार टलने के बाद 15 दिसंबर को प्रारम्भिक परीक्षा आयोजित हो गयी है. अब परिणाम की प्रतीक्षा है।  यह परीक्षा केवल उन छात्र छात्राओं की नहीं हम सबकी है, देखना है कितनी सफलता मिलती है?

परिणाम जो भी हो हम  कृत संकल्पित हैं फिर से लड़ने को और मेन्स की तैयारी कराने को जो भी छात्र छात्राएं उत्तीर्ण होंगे उन्हें। अगर कुछ लोग भी सफल होते हैं तो प्रयास सार्थक होगा और बदलाव की शुरुआत होगी। 

शुभकामनायें हम सबको। 

टीम अनुभूति 

Thursday, October 03, 2013

Coaching for Constables' Recruitment

I had started writing this in Hindi but there is some issue with Google Transliterate and it is not happening. I have no choice but to write in a language that doesn't really do justice to the way we feel and write.

Recruitment of Constables to UP Police is on. It has been decided that a preliminary exam for the same would be conducted on 27th October.There are large number of aspirants in the area of our intervention Patiyali. As resolved we decided to run a preparatory programme. There are 85 aspirants who come to attend the classes that are being held everyday even on Sundays. The mock tests are being administered everyday. The faculty that has been roped in is putting all its efforts to see to it that the boys and girls perform well.

Having said that, there are many issues which act as dampeners. There are complaints of indiscipline. Some of us who travel from Delhi and Lucknow to review find that the aspirants are not ready to apply their minds. They continue to make gross errors even in objective type questions. My own request for remembering the name of RBI governor fell on deaf ears. After a week when I repeated the question in the class only 4 of the 85 present could answer correctly. The faculty tells us that aspirants here think that since one of us is a senior police officer he will ensure their induction. They still believe that police recruitment is all about bribes and connections.

If that is the mindset where are we headed. Initially we had thought we should charge a nominal fee. We had also considered limiting the number of students. But then it was thought that opportunity should be available to everyone who wants to study. Similarly the idea of charging a fee did not find many takers. The young aspirants even than are not willing to put in the effort that needs to be put in.

It is learnt that the strength has gone up to 135 and there is lot of buzz about the classes. But that doesn't excite us as the complaints of indiscipline are also growing. This is the first time and many lessons need to be learnt.

Hope some of the boys and girls will get through.

Team Anubhuti