Sunday, October 10, 2010

Awake, Arise, Become, Begin

देर लगी आने में तुमको शुक्र है फिर भी आये तो
आस ने दिल का साथ न छोड़ा वैसे हम घबराये तो.

गाँधी जयंती 2 अक्टूबर 2010 को सुबह यही आलम था. पीयूष को द्वारका से आना था, अनुज को फरीदाबाद से और मोहित के job commitments बहुत बढ़ जाने के कारण अनिश्चय की स्थिति सी थी. But all three of them could join. Peeyush drove down to Faridabad to reach Anuj's place and Mohit joined from Mayur Vihar. Aligarh route is in bad shape therfore we travelled via Agra and it prove to be a prudent decision.

Dr Poornesh Chandra and his team alonwith Sajan and his team proceeded to Bahora and got down to the job even before we could reach. Sajid Bhai alongwith Shahid and Amjad from Patiyali lead them to the flood affected areas. People in large numbers turned up to take the medicines. Fever, skin and eye infections were the common ailments. Around 500 patients benefitted.

Sudhir, Dharmendra and Amarjeet had to spend the whole day on road as the route they took was cut off at kannauj. They had to return and then came via Kanpur. It was good to see them in the evening. Mohit had to return the same night and so was Sudhir. After a lot of thought both of them decided  to rest and leave early morning. Babloo was always around to take care of wharever was required. Mohit left early morning and that too by bus. Thanx Mohit for the pains taken.

Early morning on 3rd we started again. Met Sharad Bhai at Patiyali who kindly joined for the day ahead. We were all smiles when we visited Vipin who was operated for valve replacement at Ram Manohar Lohia Hospital with the efforts of Team Anubhuti. He is in the pink of health. Thank God for that.

Beyond Ganges, things were far worse and so we travelled to Tilak Ka Nagla via Budayun. The bridge at Kachhla remains a major time eater as it is a rail road bridge. We were stranded at the gate for more than an hour. Reaching Kadarganj we realised roads were not motorable. पानी के बहाव से रास्ते कटे हुए थे. We requested for a tractor and it took a long time to arrange. गंगपुर के पास हम काफी देर फंसे रहे. काफी मशक्कत के बाद हमें एक बग्घी मिली और दवाएं  उसमें चढ़ा कर हम आगे बढे.

सबसे पहले हम नगला नियाजी पहुंचे. उदास चेहरे, बुखार में तपते बच्चे, बूढ़े और महिलाएं  make shift  झोंपड़ियों में बैठे लोग. They came and smiled when they got the medicine they wanted. That smile was priceless. We moved on to Tilak Ka Nagla and finally reached Nagla Khimai where its pradhan Rajendra Singh who had sent his tractor for us was waiting. We brought smiles where ever we went and that was some satisfaction.

As night descended we returned to Kadarganj on tractor, and proceeded to our respective destinations. Sudhir stayed back through out, despite the fact that there were important office issues which were continuously keeping him tense. Return journey was smooth as Budayun Delhi route is. But for the Lucknow team it was difficult. They lost their way but recovered in time.

It is tough there but all is not lost.

   आज की रात बहुत गर्म हवा चलती है
  आज की रात न फुटपाथ  पे नींद आएगी
सब उठो, मैं भी उठूँ, तुम भी उठो, तुम भी उठो,
   कोई खिड़की इसी दीवार में खुल जायेगी ..

Team Anubhuti

Friday, October 01, 2010

Chal Khusro

कोई पूजा में रहे कोई अजानों में रहे
हर कोई अपने इबादत के ठिकानों में रहे.

अब फिजाओं में न दहशत हो, न चीखें न लहू,
अमन का जलता दिया सबके मकानों में रहे.

ऐ मेरे मुल्क मेरा ईमान बचाए रखना
कोई अफवाह की आवाज़ न कानों में रहे.

हम तो मिटटी के खिलोने थे गरीबों में रहे
चाभियों वाले बहुत ऊंचे घरानों में रहे

वो तो एक शेर था जंगल से खुले में आया
ये शिकारी तो हमेशा ही मचानों में रहे.

जयकृष्ण राय तुषार

इस बार ऐसी बाढ़ आयी कि सारी व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गयीं. मदद करने वालों के हौसले भी टूट गए. प्रकृति ने एक बार फिर हम सब को बौना साबित कर दिया. The State and its machinery was also dwarfed.

प्रभावित गाँवों में हर तरफ फैलती बीमारियों की खबर ने हम सबको हिला दिया. फिर हिम्मत जुटाई है.   शाहिद भाई परों से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है. आप कल लाहोल स्फीति जा रहे हैं हम लोग पटियाली. Dr Poornesh Chandra and his team is joining. Sajan Dev, Babloo, Mohit, Dharmendra, Sudhir, Peeyush and Anuj are expected to be there.

May God bless them all.

Team Anubhuti

Friday, September 10, 2010

Floods and After

जब नरदौली में आग लगी थी तभी गाँव वालों ने कहा था कि इससे निपटेंगे तो बारिश शुरू होते ही बाढ़ की परेशानी आ जायेगी. और हुआ भी वही. लेकिन नुक्सान इतना ज्यादा हो जायेगा इसका अंदाज़ा किसी को नहीं था.

गाँव के गाँव डूब गए. कटरी क्षेत्र में लोग दाने और पानी तक को तरस गए. अगर ये दैवीय आपदा होती तो शायद इतना अफ़सोस न होता. सब जानते है कि बारिश इतनी नहीं हुयी. ये तो डेम से छोड़ा पानी है अगर इसका management ढंग से हो जाता तो इतना नुक्सान न होता.

हम लोग blame game में नहीं हैं. अपने सीमित साधनों में  जहाँ तक मुमकिन हो खिदमत करना चाहते हैं और इसी जज्बे के साथ   उन सभी गाँवों में अनुभूति के लोग पहुंचे यहाँ ये आपदा थी. डॉक्टर पूर्णेश चंद्रा और डॉक्टर अजीत के साथ दवाएं लेकर हम नवाब गंज नगरिया के लोगों को राहत पहुंचा सके इसका संतोष रहा.

अगले दिन नगला जय किशन में भी डॉक्टरों की टीम ने बहुत संघर्ष किया. बबलू और साजिद भाई हमेशा की तरह मुस्तैद थे ही. नगला पद्म में हम कुछ राहत सामग्री पहुंचा सके जबकि पानी का वहाब काफी तेज़ था और गाडी के बहने तक की सम्भावना थी.

साजिद भाई का मानना था कि ऐसे गाँव जहाँ तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है वहां हमें एक केंद्र स्थापित कर फ़ूड पैकिट्स  भेजने चाहिए जब तक कि वहां सामान्य स्थिति न लौट आये. चुनौती बड़ी थी और खर्चीली भी किन्तु ज़रुरत वहां थी इसलिए इसे फ़ौरन अमली जामा पहनाया गया और कमलेश भाई के सहयोग से सनौढी में वह केंद्र शुरू हुआ. we are happy that we could do something for the people in distress.

Beyond Ganges the things were far worse. Therefore we reached Nagla Tilak via Budayun and started a food centre there as well. Today we can look back with satisfaction that we could help people when it was needed most. Things are looking up now and fast returning to normal.

It will take long though to heal the wounds that have been caused, to repair the damage and to restore what has been lost.

Thanx Sajid, Shahid, Babloo, Sajan although you could not join us as you were down with fever.

Saturday, September 04, 2010

वो नज़ारा, जो बिखर गया है

बाढ़ के बाद

एक सपना बचा है आँखों में, सब कुछ खो देने के बाद,
संवरेगी अपनी जिंदगी दोबारा , आज निकल जाने के बाद।

खो दिया है सब कुछ, सब कुछ पा लेने के बाद,
रह गया है एक सपना इन आँखों में,
बदलेंगे दिन अपने,
बस, आज निकल जाने के बाद।।



Saifu.

Tuesday, August 24, 2010

Myaoo, Nathpur and Patiyali

21st of August early morning as it drizzled in parts of Delhi we were getting ready  to proceed to Patiyali. Shahid , Mohit, Arif and Sakhawat joined in a journey that looked challenging. We started a bit late and were therefore able to reach  only at 1630 hrs.

Dharmendra, Sudhir and Amarjeet started from Lucknow and joined us at Etah. In the land of Ameer Khusro, Sajid Bhai was waiting for us as always. After a brief talk we proceeded to Myaoo where a roza iftaar had been organised. All arrangements were in place as Dr Shazeb and Sajid Malik had put in lot of effort in to it. Everything went seamless.

Instead of only one masjid we were able to make arrangements at all the  masjids and this was good as people didnt have to walk long in the rainy season. By the grace of Allah the almighty not a drop of rain disturbed the programme. The affection of the people of Myaoo was unbelievable. They appreciated what Anubhuti Team is doing and Insha Allah we will measure upto their expectations.

Nathpur was required to be visited as the venue for the health camp next morning. It was late but we decided to go. Reaching Nathpur and meeting Hazari lal ji was such a pleasure. He assured us that the venue will be ready and all arrangements would me made to ensure that Medical team and support staff are comfortable.

वापसी हुयी समीर भाई के यहाँ जहाँ रात का खाना भी था. म्याऊ में इतनी लज़ीज़ बिरयानी खाने के बाद किसी को भूख नहीं थी लेकिन समीर भाई की भावनाओं का खूब सम्मान हुआ. मोहित को दूध पीने को क्या मिला लगा मन की मुराद मिल गयी.

रात को साढ़े तीन बजे के करीब लाइट गयी तो सुधीर के अलावा किसी ने करवट भी नहीं बदली. आठ लोग एक कमरे में जहाँ जगह मिली सो गए. सुबह असकसाते हुए उठे लेकिन चाय मिलते ही उर्जा का संचार हुआ. मोहित ने हवा में एक सवाल फैंका जो शाहिद पर targetted था. 30 साल और 40 साल के लोगों यानी बाकी सब और शाहिद में क्या फर्क है. शाहिद के अलावा बाकी सब ने उसका जवाब दिया. शाहिद ने ख़ामोशी अख्तियार कर ली. सोचो शाहिद कब तक खामोश रहोगे. इसमें तो भोले भी नहीं बचाने वाले.

Bhaskar's efforts bore fruits and doctors team reached in time. Babloo's entry with chana chaat was grand. Sajan was down with fever and yet he rose to reach Nathpur much ahead of all of us. And when we reached Nathpur we found that the medicines had already been laid. The dispensary under Sajan's command was ready. Commitment like this will take us places.

Camp was smooth. Everyone believed turn out would be less as it was raining. But we were pleasently surprised. As the day progressed people from nearby villages came in large groups. By evening more than 1400 patients had registered.

In the evening we reached Patiyali. The roza iftaar here was arranged at new tahseel parisar. What massive preparation Sajid Malik had made. Around 1000 people came and it was so well organised. Hats off to you Sajid. Ajay Chaudhryji reached from Delhi.  Qamar Bhai and Furqaan Bhai came from Aligarh. Thank You all so much.

Floods have struck the area and relief is badly needed. We are gearing up and god willing shall be able to chip in with whatever we have.

Return journey was painfull for both the teams. Accidents it seems have become a part of our lives. Both Lucknow and Delhi teams had their share of pain but luckily no one sustained injuries. Vehicles will take some time to return to the roads and we will have to do a rethink on night travel.

Having said that
सफ़र में धूप तो होगी जो चल सको तो चलो
सभी हैं भीड़ में तुम भी निकल सको तो चलो

हर इक सफ़र को है महफूज़ रास्तों की तलाश
   हिफाज़तों की रवायत बदल सको तो चलो

Friday, August 13, 2010

Events Coming Up

Roza Iftar at Myaoo
21st August 2010

Health Camp at Nathpur
22nd August 2010

Roza Iftar at Patiyali
22nd August 2010

Tuesday, August 03, 2010

पटियाली लैब " With young writers"


ये एक कोशिश है अपने साथ भी और जगह के साथ भी कि क्या कोई ऐसी  जगह अपने रंग में  लोगों   को रंग सकती है ?
क्या सपनों  को दीवार पर सजाया जा सकता है ?
क्या कल्पनाओं  को बाज़ार में सुनाया जा सकता है ?
क्या खुद की  नज़र से देखे उन लम्हों को औरों  की  नजरों का हिस्सा बनाया जा सकता है ?

एसे कई सारे सुझाव और सवाल दिमाग में पहरा  देते रहते है लेकिन उनको हकीकत  की शक्ल देने में एक लम्बा समय चाहिए.   वो लम्बा समय बार-बार ये एहसास दिलाता रहेगा की वक़्त के बदलते काँटों  के साथ अगर खुद को बदलने की ज़िद भी जुड़ जाये तो उन बदलते पलों में, मैं खुद को भी पाउँगा . और समय यही चाहता है कि  सबको उसकी रफ़्तार से चलना चाहिए.  जो छूट गया वो कल वापस नहीं आएगा और अगले कल में खुद को देखना हमको काफी पीछे छोड़ देता है.
लोग कहते है - कछुए की चाल में आलस कम होता है, तेज़ भागने से आप कहीं  जाकर रुक जाते हो जहां  जाकर आप पीछे छूटने लगते हो...
ये सोचने वाली बात है कि  जीवन रचना की रफ़्तार क्या होनी चाहिए ?
 

मुझे लगता है कि समय हर घडी हमें  ये महसूस कराता  है कि हमें  किस रफ़्तार से चलना चाहिए.  हर मोड़ पर संभलने के संकेत देता नज़र आता है समय.
वक़्त-बे-वक़्त बनते किस्सों में आपको शामिल होने के न्यौते देता है तो कभी पिछले किस्सों से मिली नसीहतों  को सामने ले आता है और रफ़्तार पर असर छोड़ता है.

ये एक धारणा हम सबके दिमाग  में रहती है शायद आपकी धारणा कुछ और हो लेकिन मेरी सोच और मेरे ख्यालात यही कहते है की हमे वक़्त की रफ़्तार से कुछ सीखना चाहिए उसकी गति धीमी ज़रूर है मगर बदलते समय में वो खुद को तरह-तरह से ढाल लेता है - जब लोग कहते है - "यार आज दिन का पता ही नहीं चला, कब खत्म हो गया" या "यार इतनी देर हो गई बैठे-बैठे लेकिन समय है कि कट ही नहीं रहा".

ये समय के अपने कुछ ढांचे हैं  जो हमारे साथ तरह-तरह से जीते हैं  लेकिन फिर भी लोग उसकी गति और बदलते रूप से कुछ सीख  नहीं पाते, अपने बड़े-बुजुर्गों  से कहावत के नाम पर सीख का पाठ ज़रूर रट लेते हैं  लेकिन समय के साथ चलना नहीं सीख पाते .
शायद में  भी आज ही इस गति को सोच रहा हूँ आज से पहले मैं भी इस रफ़्तार से ओझल था जो रोज़ मेरे साथ जीता है मैं उसी को नहीं सोच पा रहा था.

आगे से हम सब समय की रफ़्तार को सोचेंगे और उसके साथ आगे बढ़ने  की नीति को अपने जीवन में अपनाएंगे
हमेशा खुद को आगे के लिए तैयार करना है, हर बार आगे बढ़ने  को सोचना है जीवन भी आगे बढ  रहा है समय भी आगे बढ  रहा है तो हम क्यों ठहराव में जियें  ? ये हमारी ज़िद होनी चाहिए तभी एक नया सपना पूरा होता दिखाई देगा .


सैफू  .
अनुभूति लैब